पढ़े मुंबई के इंस्पेक्टर ऐश्वर्य अत्री की जॉब की कहानी
मेरी पहली नौकरी, वर्दी पहनने का खुमार
मैं बुलंदशहर का रहने वाला हूँ और मैने पहली बार एसएससी, सीजीएल 2013 की परीक्षा दी थी लेकिन किन्ही कारणों से परीक्षा रद कर दी गई लेकिन मैं निराष नहीं हुआ बल्कि 2014 में दुबारा इस परीक्षा को दिया और इस बार मेरे हाथ सफलता लगी। ज्वाइनिंग से 1 दिन पहले मुझे दिल्ली से मुंबई केलिए ट्रेन पकड़नी थी क्योंकि मुंबई मैं मेरी ज्वाइनिंग बतारै इंस्पेक्टर सेंट्रल, एक्साइज विभाग मेंहोने थी। उस वक्त मेरा परिवार मुझे स्टेषन छोड़ने के लिये आया और तबतक खड़े रहे जबतकमेरी ट्रेन उनकी आँखों से उझल नहीं हो गई। मैं जब मुंबई पहुँचा तो वहाँ अपने भाई के यहाँ पनाह ली। अगले दिन मुझे डयूटी के लिए निकलना था। इंस्पेक्टर बनने के बाद से ही मुझे वर्दी पहनने का खुमार चढ़ा हुआ र्था जब मैंने पहली बार अपनी वर्दी पहनी तो गौरवांवित महसूस किया। यह वो पल था जहाँसे मेरी दिनचर्या बदली गई थी। अब मुझे अभास हो चुका था कि मैं देष सेवा के लिए तैयार हूँ लेकिन एक सच और कि मैं जितना उत्सुक वर्दी पहनने के लिए था उससे कई ज्यादा सेल्फी लेने के लिए भी था। बहरहाल मैंने पहले दिन जिज्ञासवास अपने सुपिरिंटेंडेट से सवाल पर सवाल पूछे और उन्होंने मेरा उत्सुकता देख मेरे प्रत्येक सवाल का जबाव दिया।
उम्मीद करता हूँ कि आपको मुंबई के सेंट्रल एक्ससाइज विभाग के इंस्पेक्टर ऎश्वर्य अत्री के पहली ज्वाइनिंग का अहसास जरूर पसंद आया होगा। अगर पसंद आया तो अपने कमेंट जरूर दे और आगे भी पढ़ते रहे और भी लोगों के कैरियर से जुड़ी बातें जो आपको आगे बढ़ने की प्ररेणा देंगे।
