हैल्लो दोस्तों मैं एजाज अहमद अज़हरी दोस्तों आज से मैं अपने ब्लाग पर छा़त्रों के कैरियर से जुड़े कोर्सेज के बारे में जानकारी देना शुरू कर रहा है। अब आप मेरे इस ब्लाॅग पर कैरियर से जुड़ी हर जानकारी पढ़ सकेंगे।, इसमें आप शिक्षक, कम्प्यूटर, सेना, पुलिस, इंजीनियर, डाक्टर, डी-फार्मा और बी-फार्मा जैसे कई कोर्सेज के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए आपको मेरे इस ब्लाक को रोजना पढ़ना होगा। फिलहाल आज मैं इसकी शुरूआत सबसे पापुलर हो रहे कैरियर इंटीरियर डिजाइनर से शुरू करते है।
आजकल लोगों में घर और अपने कार्यालय को सजाने का चलन बढ़ा है। यही कारण है कि इंटीरियर डिजाइनर की मांग खूब की होने लगी है। डिजाइनिंग चाहे घर की हो, दफ्तर की हो, दुकान की हो, होटल की या फिर शोरूम की। इंटीरयिर डिजाइनर का काम उसे अच्छे से अच्छा लुक देना होता है। इंटीरयिर डिजाइनर तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है। इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आवश्यक कि इस क्षेत्र में आपकी विषेश्श दिलचस्पी हो, साथ ही कप्लनाषीलता और रचनात्मकता भी जरूरी है। इंटीरयिर डिजाइनिंग में किसी एक फील्ड स्पेषलाइजेषन भी किया जा सकता है। इसके तहत आप किचन डिजाइनिंग, रूम्स डिजाइनिंग, आॅफिस डिजाइनिंग, बिजनेस डिजाइनिंग और बाथरूम डिजाइनिंग मेंस्पेषलाइजेषन कर सकते है। युवाओं के लिए इंटीरियर डिजाइनिंग के विस्तार के साथ इसमें नए क्षेत्रों में नौकरी के अवसर पैदा हो रहे है।
कई तरह के कौशल है जरूरी
क्रिएटिविटी और टेक्नोलाॅजी की समझ
बाजार में चल रहे ट्रेंड से अपडेट रहना और कस्टूमर फ्रेंडली विहेवियर भी जरूरी है।
मांग के अनुसार तुरन्त बदलाव करने की क्षमता
डिजाइनिंग कलात्मकता और तार्तिक बुद्धि की भी आवष्यकता है
फैषन और सांस्कृतियों को समझने की क्षमता
प्रभावषाली ढंग से बातचीत करना
इंटीरियर डिजाइनर को अपना कार्य ग्राहक के बजट के अनुसार करना।
इंटीरियर डिजाइनिंग से सम्बंधित कोर्सेज
इंटीरियर डिजाइनर बनने के लिये 4 साल का बैचलर आॅफ फाइन आर्ट प्रोग्राम छा़त्रों की पहली पसंद है। इसके अलावा इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में स्कूल आॅफ इंटीरियर डिजाइनिंग अहमदाबाद में भी 5 साल का कोर्स उपलब्ध है। भारत में कुछ संस्थान इंटीरियर डिजाइनिंग में 1 साल का डिप्लोामा कोर्स भी कराते है। 6 माह से लेकर 5 वर्श की अवधि के यह कोर्स विभिन्न गैर सरस्कारी तथा सरकारी संस्थाओं से किये जा सकते है। 1 वर्श वाले कोर्स के लिए कम से कम स्नातक होना आवष्यक है जबकि डिग्री या डिप्लोमा के लिए 12 वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
तरह तरह के कोर्सेज
बैचलर इन इंटीरियर डिजाइनिंग
बी. ए. इन इंटीरियर (आर्किटेक्चर इन डिजाइन)
डिप्लोमा इन इंटीरियर एण्ड फर्नीचर डिजाइन
एम.बी.एम. इंटीरियर डिजाइन
एम.एस.सी. इंटीरियर डिजाइन
बी.एस.सी. इंटीरियर डिजाइन
पी.जी. डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइन
एडवांस डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइनिंग
इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में भव्श्यि की संभावानाएं आजकल लोग फैषन के साथ-साथ घर को काफी व्यवस्थति बनाना चाहते है। इसके लिए उन्हें इंटीरियर डिजाइनिंग की जरूरत होती है। इंटीरियर डिजाइनर स्वतंत्र रूप् से काम करने के अलावा किसी कम्पनी से जुड़कर काम कर सकते है। आर्किटेक फर्मस, र्बिल्डर फर्मस, पब्लिक वर्कस डिपार्टमेंट, होटल एण्ड रिजार्ट चेन, हास्पिटल, टाउन, प्लाटनिंग ब्यूरो, प्राइवेट कंसल्टेंट आदि षामिल है। आफिस, षोरूम, माॅल्स, हास्पिटल, रेस्तरां और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर इंटीरियर डिजाइनर के मुताबिक ही कलर्स, फर्नीचर और डेकोरेषन का इस्तेमाल किया जाता है। इंटीरियर डिजाइनिंग में दीवार, फर्ष, फर्नीचर और अन्य अंदरूनी सामान की सजावट, विंडो, टीटमेंट, लाइटिंग, विजुअल और साउंड, इफैक्टस पर नियंत्रण आदि षामिल है।
योग्यता
इंटीरियर डिजाइनिंग के कोर्स में प्रवेष के लिये बारहवी में कम से कम 55 प्रतिषत अंकों की जरूरत होती है और आप यदि आर्ट साइड से हो तो ये प्लस प्वांइट है। इसके अलावा आपकी कला में रूचि और कला में ज्ञान कम्प्यूटर की प्राथमिक जानकारी और सृजन क्षमता का होना आवष्यक है।
प्रमुख संस्थान
सेंट फ्रांसेस इंस्ट््ीटयूट आर्ट एण्ड डिजाइन (मुंबई)
नेशनल इंस्टीटयूट आॅफ डिजाइन (अहमदाबाद)
इंटरनेषनल स्कूल आॅफ डिजाइन (दिल्ली)
कमेटी स्कूल आॅफ फैषन टेक्नोलाॅजी (नोएडा, उत्तर प्रदेष)
रचना संसद स्कूल आॅफ इंटीरियर डिजाइन (मुंबई)
