क्या पता है आपके स्मार्ट फ़ोन के इन फीचर के बारें में


हेलो दोस्तों मैं एजाज़ अहमद अज़हरी, दोस्तों स्मार्टफोन में कई लोग अलग-अलग फीचर प्राप्त करने के लिए गूगल प्लेस्टोर से एप डाउनलोड करते हैं मगर क्या आप जानते हैं कि फोन की सेटिंग में कई फीचर मौजूद हैं जो हर एक यूजर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जैसे फोन के आइकन या टेक्स्ट बड़ा करना और उसकी स्पीड बढ़ाना आदि। आइये जानते हैं ऐसी ही खास टिप्स के बारे में। 




मजोर नजर वाले अधिकतर  स्मार्टफोन यूजर बड़ी डिस्प्ले वाला फोन लेना पसंद करते हैं ताकि फोन में आइकन और टेक्स्ट साफ दिखाई दे। इसके बावजूद वे फोन में लिखा टेक्स्ट पढ़ नहीं पाते हैं। जबकि यूजर अपने पुराने या छोटे फोन में  कुछ आइकन और शब्दों को बड़ा करने के लिए मैग्निफाइंग जेस्चरका इस्तेमाल कर सकते हैं। मैग्निफाइंग जेस्चरसे डिस्प्ले के किसी भी हिस्से को दो बार टच करके जूम कर सकते हैं। इस फीचर को एक्टीवेट करने के लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं। यहां एक्सेसिबिलिटीपर क्लिक करें। इसमें आपको मैग्निफाइंग जेस्चरका विकल्प मिल जाएगा। इस पर क्लिक करने से यह सुविधा फोन में शुरू हो जाएगी।


स्पीड बढ़ाने का भी विकल्प 

स्मार्टफोन की स्पीड, सीक्रेट सेटिंग्स की मदद से आसानी से बढ़ा सकते हैं। इसके लिए  Settings में जाएं। इसके बाद फिर Developer Options पर क्लिक करें। इसके बाद Windows Animation Scale  और Transition Animation Scale के दो विकल्प नजर आएंगे। उनकी Default स्पीड 1x या 2x होगी। इसे आप या तो ऑफ कर सकते हैं या फिर घटाकर 0.5x पर सेट कर सकते हैं। ऐसा करने से  आपके फोन में एनिमेशन का  टाइम स्केल कम होगा और आप मेन्यु, एप के बीच तेजी से स्विच कर पाएंगे।

लार्ज टेक्स्ट

अगर आपको हमेशा टेक्स्ट का साइज छोटा दिखाई पड़ता है और बार-बार  मैग्निफाइंग जेस्चरका प्रयोग करने से बचना चाहते हैं तो इस समस्या का समाधान लार्ज टेक्स्टफीचर है। यह खास फीचर एंड्रॉयड स्मार्टफोन की सेटिंग में ही मौजूद है। इसे फोन में एक्टिवेट करने के लिए आपको एंड्रॉयड फोन या आईफोन की सेटिंग के विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद एक्सेसिबिलिटीके विकल्प में लार्ज टेक्स्टलिखा नजर आएगा। इसे ऑन कर आप अपने फोन की डिस्प्ले पर दिखने वाले टेक्स्ट का आकार बड़ा करके देख सकते हैं। यह कमजोर नजर के लोगों के लिए काफी मददगार है। 

गेमिंग का प्रदर्शन सुधारने का विकल्प 

कई एंड्रॉइड यूजर को गेमिंग का शौक होता है लेकिन गेम का प्रदर्शन बढ़ाने का ये तरीका आप शायद ही जानते हों। Settings में जाकर Developer Options में जाएं। यहां पर आपको Force 4x MSAA ऑप्शन नजर आएगा। Force 4x MSAA को ऑन या एनेब्ल करके आप एक बेहतरीन गेमिंग प्रदर्शन पा सकते हैं। 


Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post