नवाजुद्दीन सिद्दकी
जन्म दिन 19 May 1974 (आयु 42)
जीवनी
नवाजुददीन सिददकी हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं और बॉलीवुड की कई महत्वपूर्ण फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैंा उन्हें आलोचकों से प्रशंसा मिलने के बाद जनता का भी ढ़ेर सारा प्यार मिला हैा उन्हें उनके अभिनय के लिए कई सारे पुरस्कारों से भी 'नवाजा' जा चुका हैा बॉलीवुड के साथ साथ अब उनकी हॉलीवुड में भी फैन फालोइिंग बढ़ चुकी हैा
पृष्ठभूमि-
नवाजुददीन सिददकी का जन्म उ.प्र. के मुजफ्फनगर जिले के बुधाना कस्बे में एक मुस्लिम परिवार में हुआ थाा उनके पिता किसान हैंा उनके सात भाई और दो बहनें हैंा
पढ़ाई-
नवाजुददीन ने गुरूकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी, हरिद्वार, उतराखंड से विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की जिसके बाद वे केमिस्ट के तौर पर एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में करने लगेा उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से थियेटर में अपना स्नातक पूरा कियाा
• इसे भी पढ़े :- एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में कैसे करे बैलेंस ट्रांसफर ?
शादी-
नवाजुददीन की शादी हो चुकी हैा उनकी एक लड़की है जिसका नाम शोरा हैा
करियर-
उनके करियर की शुरूआत 'शूल' और 'सरफरोश' जैसी फिल्मों से हुई थी लेकिन इन फिल्मों में उनका किरदार काफी कम समय के लिए थाा इसके बाद उन्होंने कई छोटी-बड़ी फिल्मों में काम कियाा उनके काम को हर तरफ से काफी सराहा गया लेकिन असली पहचान उन्हें 'पीपली लाइव', 'कहानी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'द लंच बॉक्स' जैसी फिल्मों से ही मिलीा