31 दिसम्बर तक करे स्मार्ट फोन योजना का पंजीकरण कैसे करें




हैलो दोस्तों मेरा नाम एजाज अहमद अज़हरी है। दोस्तों आज मैं यूपी सरकार की चल रही स्मार्ट फोन योजना के बारे में बताने जा रहा हूँ। आप इसे किस तरह ऑनलाइन भर सकेंगे इसका तरीका भी बताऊगाँ। इस फॉर्म को मैंने तो भर दिया है बस अब आपकी बारी है। तो चलिये आप मेरे द्वारा बताए गए स्टेप को फॉलो करते हुए इस फॉर्म को आसानी से भरे।


स्मार्ट फोन योजना का पंजीकरण कैसे करें


1. सबसे पहले आप google को अपने (लैपटाप, डेस्कटाप, मोबाइल) पर ओपन करें। 
2. या फिर आप यहाँ से सीधे इस स्मार्ट फोन योजना आवेदन साइट पर जा सकते है। इसके लिए आप रजिस्ट्रेशन इस लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने स्मार्ट फोन योजना की बेबसाइट खुल जायेगी। 
4. इस साइट के नीचे हरे कलर के बॉक्स में या किसी अन्य जगह आपके पंजीकरण लिखा हुआ दिखायी देगा। उस पर क्लिक करें।
5. आपको सबसे पहले पंजीकरण करना होगा।
6. पंजीकरण पर क्लिक करते ही एक नया पेज आपके सामने आयेगा। इसमें आपको अपनी कुछ जानकारियाँ भरनी होगी। जैसे
1. प्रथम नाम   (First Name)
2. मध्य नाम(   Middle Name)
(अगर आप मध्य नाम नहीं है तो उसे खाली छोड़ दे। जैसे आपका नाम है Suresh Verma   तो                    
प्रथम नाम में Suresh  व अंतिम नाम में Verma इस तरह लिखना होगा। )
 3. अंतिम नाम   (Last Name)
4. लिंग  (sex)  Male/Female
5. जन्म तिथि  (Date of Birth)
6. मोबाइल नम्बर    (Mobile no.)
7. माता/पिता/पति का नाम (Mother/Father/husband  name)  इनमें से किसी एक का नाम आप भरें। (इसके लिए  आप पहले दिए गए बॉक्स में वह चुन ले जो आपको भरना है।)
8. जनपद (Distic) आपको अपना जिला चुनना होगा। 
9. बीएलई कोड (VLE Code)  यह कोड आपको नहीं भरना है। अगर आप जनसेवा केन्द्र प्रभारी है तब आपको इसमें अपना बीएलई कोड डालना होगा। अन्यथा इसको  छोड़ दें।
10. सत्यापन कोड (Verification Code Captacha)  इसमें आपको एक कोड फोटो की तरह दिखेगा जिसमें कुछ लिखा होगा उसी तरह आपाको दिए गए बॉक्स वह भरना होगा। अगर आपको फोटो नहीं दिख रहा है तो आप उसके नीचे दिए गए Refresh पर क्लिक कर दें जिससे आपके सामने नया Captacha आ जायेगा और फिर उसमें दिखायी दिए कोड को बॉक्स में भर दें।
11.   मैं प्रमाणित करता हूँ कि मेरी वार्षिक पारिवारिक आय 6 लाख से कम है।
  मैं प्रमाणित करता हूँ कि मैं अथवा मेरे अभिभावक श्रेणी-1 अथवा श्रेणी-2 के शासकीय अधिकारी नहीं है।
12. महत्वपूर्ण निर्देश :‘- इन्हे आपको पढ़ना होगा।  
13.  फिर आपको ऊपर आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा। जिससे किसी भी तरह की त्रुटि न हो सके।
14. अब आप हरे कलर के बॉक्स में दिये गए SUMBIT बटन पर क्लिक करना होगा।
15. SUMBIT करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिस पर धन्यवाद! लिखकर आयेगा जिससे आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है यह जानकारी मिल जायेगी। इस पर पर आपको अपना आवेदन आईडी नम्बर भी लिखा हुआ दिखाई देगा। उसे चाहे तो आप नोट कर ले। 
                तो दोस्तो अब आपका पंजीकरण हो गया है। 
16.  आपने जो पंजीकरण करते समय मोबाइल नम्बर डाला था उस पर एक मैसेज आयेगा जिसमें आपको आवेदन आईडी नम्बर और पासवार्ड मिलेगा।  


 स्मार्ट फोन योजना आवेदन का लॉगिन कैसे करें।

1. अब आप लॉगिन करने के लिए login  इस पर क्लिक करे। जिससे आप लॉगिन वाले पेज पर पहुँच जायेंगे।
2. अब लॉगिन पेज खुल जायेगा। अब इसमें आपको
1. अपने जनपद का नाम ¼Distic Name½
2. अब आपको आवेदन आईडी भरना है (जो आपके मोबाइल पर आये मैसेज पर होगी)
3. अब आपको पासवार्ड डालना है (यह भी आपके मोबाइल पर आये मैसेज पर होगा)
4. अब आप नीचे दिए गए  हरे बाक्स में  (Login½ पर क्लिक करे।
3. लॉगिन हो जाने के बाद एक नया पेज खुलेगा। 
4. इसमें आपका नाम पहले से पड़ा होगा। अब आपको को क्या करना है नीचे पढ़े

1. आवेदक का पूरा नाम( Candidate Full Name) यह पहले से ही भरा होगा।
2. जनपद का नाम (Distic Name) यह भी पहले से भरा होगा अगर न हो तो आप अपना जिला चुन कर भर दें।
3. ब्लाक/ स्थानीय निकाय :- इसमें आपको ब्लाक या स्थानीय निकाय चुनना होगा अगर आप किसी ब्लाक के अर्न्तगत आते है तो आपको अपने ब्लाक का नाम चुनना होगा। अगर नहीं आते है तो स्थानीय निकाय चुनकर अपना विवरण भरे। 
4. ग्राम सभा (Gram Sabha) यहाँ पर अपनी ग्राम सभा चुने। अगर आपकी ग्राम सभा नहीं है तो खाली छोड़ दे।
5. पता लाइन नं-1 :- यह पहले से भरा होगा अगर इसमें को ई गलती लगे आपको तो आप इसे बदल सकते है। 
6. पता लाइन नं-2 :- इसमें आपको अपना सही पता भरना है जिससे आपको स्मार्ट फोन की डिलेवरी सही तरह से हो सके। ( नोटः- इस पते के आधार पर ही आपको स्मार्ट फोन की डिलेवरी की जायेगी और डिलेवरी सिर्फ यूपी राज्य में ही होगी।)
7. गाँव का नाम (Village Name)  अगर आप गाँव में रहते है तो उस गाँव का नाम भरे।
8. डाकघर (Post office) अपना भरे।
9. पिन कोड (Pin Code)
10. महत्वपूर्ण निर्देष :- इन निर्देशों को आप अच्छी तरह से पढ़ ले। जिससे आपको सही तरह से पता लग सके कि मैंने नियम के अनुरूप ही फार्म भरा है। 
11. आप आपको नीचे हरे बाक्स में Save & Preview लिखा हुआ दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। क्लिक करने से पहले आपके द्वारा भरी गयी जानकारी को एक बार फिर से सही ढंग से पढ़ जिससे कोई गलती हो तो उसे तुरन्त ठीक कर लें।
12. Save & Preview क्लिक करने के बाद आपके सामने दूसरा पेज खुलेगा जिसमें आपके द्वारा भरी गयी जानकारी का पूरा विवरण दिखाई देगा। जिसें आप पढ़ ले। अगर कोई गलती हो तो आप नीचे दिए गए Back to Edit पर क्लिक करें और जो गलती हो उसे ठीक कर ले। 
अगर सब कुछ सही भरा हुआ है तो आप Final Sumbit पर क्लिक कर दें। 

आपका स्मार्ट फोन योजना आवेदन भर गया है। अब आपके सामने नया पेज आयेगा जिसमें आपको अपना फार्म प्रिंट करने के लिये बोलेगा। अगर आपके पास प्रिंटर की सुविधा है तो आप प्रिंट कर ले वरना अपने मोबाइल से स्क्रीनशॉट ले। वैसे इसकी जरूरत भी नहीं है। आपको बस अपना आईडी आवेदन नम्बर और पासवार्ड याद रखना होगा।

तो दोस्तों आपको कैसी लगी मेरी यह जानकारी आप मुझे जरूरत बताएं और आप अपनी कमेंट, लाईक, शेयर जरूर देते रहे।

मैं फिर हाजिर होऊगाँ एक अनोखी ट्रिक के साथ तो आप प्लीज पढ़ते रहे मेरे ट्रिक मेरी ब्लागर है
                       mymobileandroidpc

Blogger :- Ajaz Ahmad Azhari

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post